सोनभद्र

हरितालिका तीज पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा )

खंड सौभाग्य का प्रतीक हरितालिका तीज व्रत सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की। 24 घंटे का निर्जला उपवास किया। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सोलह शृंगार से सजधज कर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और पुरोहित से कथा सुनी। इसके बाद देर रात तक व्रती महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हस्त नक्षत्र में मनाया जाता है। हिंदू मान्यता में तीज का बड़ा महत्व माना गया है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। सोमवार को व्रती महिलाओं ने घर और मंदिरों में तीज व्रत की कथा सुनी और पूजा अर्चना की। गौरी-शंकर की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजा की गई। मां पार्वती को सुहाग का सामान भी अर्पित किया गया। इसके अलावा रात में भजन-कीर्तन भी हुआ। हरितालिका तीज के दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं हरी चूड़ियां और हरी साड़ी पहनती हैं। मंगलवार को सूर्योदय के बाद व्रत रखने वाली महिलाएं व्रत खोलेंगी। नगर में स्थित गौरी शंकर मंदिर,कैलाश मंदिर ,काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शाम में महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार