सोनभद्र

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र पंचायत अंतर्गत थाना पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा शुक्रवार को सुखनंदन सिंह स्वतंत्रता सेनानी पब्लिक स्कूल पुरनाजिम विद्यालय में जन चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण हेतु महिला मिशन शक्ति व अभियान के तहत बालिकाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, दहेज अपराध, बाल विवाह एवं सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं की समस्याएं सुनी एवं सरकार की योजनाओं को विस्तार से जानकारी दिया गया। इस दौरान छात्राओं की होने वाली समस्याओं को देखते हुए उसे हर हाल में सुविधा उपलब्ध हो एंटी रोमियो टीम लगातार छात्राओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारित किए, छात्राओं से बात कर उन्हें जागरूक किया बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्प लाइन नंबर 1090,1098,108,1076 102 ,181, व साइबर अपराध के बारे में बताते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 बताया गया जिससे समय रहते ही कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर पन्नूगंज उप निरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव,महिला कांस्टेबल साधना पांडेय, सुनैना गौड, आदि के साथ विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार