सोनभद्र

हिण्डाल्को ने किया ‘हेल्दी बेबी शो’ का आयोजन स्वास्थ मानकों पर खरा उतरने वाले बच्चें किए गए पुरस्कृत

रेणुकूट(सोनभद्र )
जी.के.मदान
11 सितंबर 2023 : हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा श्री सर्वेश्वरी समुह आश्रम, चाचा कालोनी में ‘हेल्दी बेबी शो’ का आयोजन संस्थान के मुखिया, एन. नागेश के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख, अविजीत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण माताओं को स्वंय एवं बच्चे की साफ-सफाई, उनके पोषण, टिकाकरण तथा बच्चों के रखरखाव को लेकर जागरुक करना था। कार्यक्रम में रेणुकूट नगरीय बस्ती से कुल 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों को उम्र के हिसाब से शून्य से एक, एक से तीन एवं तीन से पांच वर्ष की श्रेणियो में रख कर हिण्डाल्को ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं के डॉ. डी.पी. सक्सेना ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. सक्सेना ने माताओं को बाल स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। उन्होंने माताओं को जानकारी देते हुए कहा कि समय पर बच्चों का टीकाकरण, साफ-सफाई एवं खान-पान पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है जिससे बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव हो सके। डॉ. सक्सेना ने निर्णायक की भुमिका का भी निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य मानकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित कर उन्हें पुरस्कृत किया तथा अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को भी सान्तवना पुरस्कार दिया गया। उन्होंने माताओं को उनके एवं बच्चों के लिए जरुरी पोषण हेतु आहार तालिका की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा एंव टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App