सोनभद्र

उप जिलाधिकारी सोनभद्र को ग्राम प्रधान रामगढ़ बलराज मौर्य ने जगदीशपुर संपर्क मार्ग बनवाने की मांग

पन्नूगंज /सोनभद (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ के ग्राम प्रधान बलराज मौर्य ने उप जिलाधिकारी रावर्ट्सगंज सोनभद्र को रावर्ट्सगंज खलियारी संपर्क मार्ग से जगदीशपुर संपर्क मार्ग बनवाने के लिए कुछ माह पूर्व पत्रक सौपा था पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि ग्राम पंचायत रामगढ़ पुरानी बाजार से सटे ग्राम पंचायत जगदीशपुर जिसकी दूरी लगभग 2 किलोमीटर है बहुत ही खराब है । उक्त रोड पर मां शीतला शक्ति पीठ धाम मंदिर के साथ-साथ लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन है। इस रोड पर चार पहिया वाहन चलने लायक नहीं है। पुरे वर्ष भर पुरानी बाजार मां शीतला शक्तिपीठ धाम के पहले रोड पर पानी भरा रहता है । पढ़ने लिखने वाले बच्चों को आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी संबंध में रोड बनवाने की मांग की गई थी जिसके लिए 01/ 12/ 2022 को अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 4 लो0,नि0 वि0 को जांच के लिए नामित किया गया था। जांच के बाद इस रोड के बारे में अवगत कराया गया कि र रावर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग से जगदीशपुर संपर्क मार्ग उक्त मार्ग मंडी परिषद के अधीन है तथा उन्ही के द्वारा बनाया जाता है। आज 11/09/2023 को पुन: उप जिलाधिकारी सोनभद्र को बलराज मौर्य के द्वारा पत्र सौंप कर रोड बनवाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार