सोनभद्र

लाला जगत नारायण जी (संस्थापक पंजाब केसरी समूह) की 42 वी पुण्य स्मृति में सोनभद्र के रेणुकूट में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन ,

रेणुकूट / सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी (संस्थापक पंजाब केसरी समूह) की 42 वी पुण्य स्मृति में पुण्य तिथि के अवसर पर नगर पंचायत रेणुकूट सोनभद्र के रेणुकूट पुलिस चौकी के सामने टेंट डाल कर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के कुशल चिकित्सको की देख रेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी दुद्धी के सुरेश राय ने अपना रक्तदान करके रक्त डोनर को हौसला बुलंद किया ,जिसमें समाज के समाजसेवी ,पत्रकार,भाजपा के नेताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया मानव हित में लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया रक्तदान करने आए लोगों ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान करने से दूसरे व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है वही ब्लड बैंक के मौके पर ब्लड बैंक इंचार्ज सहित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के स्टाफ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया, आज पंजाब केसरी के संस्थापक लाला जगत नारायण जी की 42 वी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया रक्तदान करते समय मुख्य अतिथि के रूप मे उप जिलाधिकारी दुद्धी समेत रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह व पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह रेणुकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष अभय भार्गव समेत आयोजनकर्ता पंजाब केसरी के ब्यूरो विष्णु गुप्ता ,पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, कलकत्ता बैटरी के प्रोपराइटर दीपेश जायसवाल हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव मुंशी पुलिस चौकी रेनुकूट भी अपना रक्त दान किया ।
रक्तदान करने में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे भाजपा नेता गीता सिंह,स्वाति अग्रवाल ने भी अपना रक्त दान किया
साथ ही साथ रक्तदान करने आए लोगों ने कहा की रक्त दान करना जरूरी है हम अपना रक्त देंगे दूसरों की जान बचा सकते हैं

वहीं इस मौके पर प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दुबे जिनको ब्लड डोनेशन के लिए समाज मे जागरूकता फैलाने व गरीब असहाय लोगो को ब्लड ततपरता से उपलब्ध कराने के क्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है उनके सहयोग से आज का कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया जा सका है,पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाप्त करने की घोषणा की
और कहा अमर शहीद लाला जगत जी की 42 की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन,,,

बाइट… सुरेश राय – (उप जिलाधिकारी दुद्धि)

नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह द्वारा माइक पर बोलते हुए

कल शाम को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलने के कारण आज कार्यक्रम रखा गया है। उपस्थित रेणुकूट के कई समाजसेवी तथा पत्रकार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान