ओम नारायण,मुहम्मद अरशद, चंद्रभान,विश्नाथ प्रताप की चौकड़ी ने मुठभेड़ मे 2 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र ओम नारायण,मुहम्मद अरशद, चंद्रभान,विश्नाथ प्रताप की चौकड़ी ने मुठभेड़ मे 2 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार। कब्जे से 2 देसी तमंचा 315 बोर,2 कारतूस,1 जिंदा कारतूस,3 मोबाइल फोन,बोलेरो बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी कालू सिंह के पर्यवेक्षण मे गौ तस्करी की रोकथाम के लिए लगाई गई स्पेशल टीम इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह,सब इंस्पेक्टर मुहम्मद अरशद जानी व चोपन,हाथीनाला पुलिस के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बजरिये मुखबिर की सूचना मिला कि वांछित गौ तस्कर बोलेरो से झारखण्ड जा रहे है उक्त सूचना पर गठित पुलिस टीम ने वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित चोरपनिया के जंगल में गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो आरोपी युनुस अंसारी व शरीफ अंसारी उपरोक्त द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया ,पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी के प्रयास हेतु जवाबी कारवाई किया गया जिससे अभियुक्तगण युनुस अंसारी व शरीफ अंसारी के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए तथा मौके से घायल बदमाशों व वाहन चालक मिथुन कुमार को पुलिस हिरासत में लिया गया घायल गौतस्करों को चिकित्सा हेतु पुलिस टीम के साथ सीएचसी चोपन भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
1 युनुस अंसारी पुत्र नासिर शेख निवासी ग्राम लोवादाग, थाना मेराल, जनपद गढ़वा (झारखण्ढ) उम्र लगभग 35 वर्ष ।
2 शरीफ अंसारी पुत्र अकलू शेख निवासी ग्राम लोवादाग, थाना मेराल, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) उम्र लगभग 45 वर्ष
3 मिथुन कुमार पुत्र रविशंकर राम निवासी मेराल, थाना मेराल, जनपद गढवा (झारखण्ड) उम्र लगभग 28 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक श्री ओमनरायण सिंह, स्पेशल टीम, जनपद सोनभद्र ।
3. थानाध्यक्ष श्री चन्द्रभान सिंह, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
4. उ0नि0 मो0 अरशद खाँ, स्पेशल टीम, जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 रामवचन सिंह यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
6. उ0नि0 त्रिभुवन राय, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
7. उ0नि0 रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
8. हे0का0 सर्वेश, का0 विजय स्पेशल टीम, जनपद सोनभद्र ।
9. हे0का0 ओमप्रकाश, हे0का0 तेरसू यादव थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र
10. हे0का0हवलदार यादव, हे0का0 शहंशाह आजम, का0 चालक राजेश यादव, का0 तेजबहादुर थाना चोपन, जनपद सोनभद्र





