सोनभद्र

अकीदत और एहतराम से निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र के रामगढ स्थानीय कस्बे और आसपास के ग्रामीण अंचलों में बुधवार को मुहर्रम का चेहल्लुम पूरे अक़ीदत और एहतराम से निकाला गया। अपराह्न 3 बजे से ही विभिन्न चौकों पर मुस्लिम युवक एकत्रित होने लगे थे। शाम 5 बजे जुलूस की शक्ल में रामगढ मस्जिद तिराहे पर विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद अपने शागिर्दों के साथ अखाड़ा व अलम लेकर पहुंचे। अलग-अलग लगभग दर्जन भर स्थानों से पहुंचे विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी द्वारा अपने उस्ताद की देखरेख में लाठी-डंडा, रिबन, बनेठी आदि से अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान या अली-या हुसैन के नारे के नारों से खिलाडियों में जोश भरा गया। इसके बाद देर शाम कर्बला पहुँच कर दुआ फ़ातिहा कराने के बाद अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में राजा क्षेत्र पंचायत सदस्य, बलराज मौर्य ग्राम प्रधान रामगढ़, अमीन अंसारी, साजिद, हसनेन, जहांन खान, इजहार अली, सिग्रेटरी लालू भाई, खजांची टीपू, हसन ,ताज खान,आदि उनके सहयोगी सहित तमाम जिम्मेदार लोग लगे मौजूद रहे। जुलूस में प्रभारी निरीक्षक केदार नाथ मौर्या, पन्नूगंज ,राम ज्ञान सिंह यादव ,अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान