सोनभद्र

सोनभद्र मे रहे मनोज ठाकुर सर्विलांस प्रभारी बनाये गये

सोनभद्र सोनभद्र मे रहे मनोज ठाकुर सर्विलांस प्रभारी बनाये गये। मनोज ठाकुर का तबादला सोनभद्र से वाराणसी रेंज के पद पर हुआ था। उनको जौनपुर जिला अलाट हुआ था। जौनपुर के सर्विलांस प्रभारी मनोज ठाकुर को बनाया गया है। आपको बताते चले के बलिया के गोपालपुर निवासी मनोज ठाकुर की पुलिस विभाग में जाइनिंग 1997 मे हुआ था। 2013 में प्रमोट करके सब इंस्पेक्टर बनाए गए थे उसके बाद 2022 में प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने थे। ये मिर्जापुर मे नारायणपुर चौकी इचार्ज, स्वाट प्रभारी,कटरा थानाध्यक्ष,अहरौरा थानाध्यक्ष सहित अनपरा एसएसआई,डाला चौकी इंचार्ज सहित विंडमगंज एसएचओ, पन्नूगंज एसएचओ रह चुके है।

सोनभद्र रहते हुये उन्होने झारखंड जा रहे 3 लाख के डीजल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था। टैंकर से 24हजार लीटर डीजल चोरी करने वाले 2 आरोपी को 14 लाख के साथ गिरफ्तार किया था। अवैध डीजल के रैकेट का पर्दाफाश 1 हजार लीटर डीजल बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया था। 25 वर्षो से फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया था।

अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार और वर्दी का खौफ आम जनता से मिटाकर निस्वार्थ सेवा से काम करने वाले मनोज ठाकुर कम समय में जो शोहरत पायी है वो काबिलेतारीफ है। आम जनमानस में सौम्य स्वाभाव के मृदुभाषी के रूप मे जाने जाने वाले मनोज ठाकुर अपराधियों में खौफ का दूसरा नाम है। मनोज ठाकुर बताते है कि दुर्दांत अपराधियों का अंत करना और पीड़ित को न्याय के लिये अपराधियो को न्यायालय तक पहुचाना ही वर्दी पहनने का मुख्य मकसद है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App