सोनभद्र

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गुरमा/सोनभद्र (ओमप्रकाश गुप्ता)

जय प्रकाश सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्थानीय जय ज्योति इंटर कॉलेज में शैक्षिक आदर्शों की प्रतिमूर्ति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्र ने सर्वप्रथम डॉ०राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात आज की शैक्षिक गतिविधियों का कुशल संचालन करने वाले वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भी कुसुमांजलि अर्पित की। आज के छात्राध्यापकों ने सभी शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेहा,गीता,प्रिंसी,अंकिता,रानी,अंजली,रिया,ज्योति,सुरभी,परी,गुंजन,आकृति,निशा,अंशिका,लक्ष्मी,रोशनी,चांदनी,नीतू, आराधना और श्रेया आदि ने संगीत के साथ एक से बढ़कर एक युगल और समूह नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।खुशी जायसवाल और विवेकानंद पाल ने क्रमश: हिंदी और अंग्रेजी में डॉक्टर राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भाषण प्रस्तुत किया। अंग्रेजी प्रवक्ता अनिल कुमार ने गुरमा की धरती और विद्यालय पर ओजस्वी स्वर में स्वरचित आल्हा की लहरियां बिखेरीं।समारोह के अंत में प्रधानाचार्य जी विद्यार्थियों को राधाकृष्णन जी के शैक्षिक आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया और आदरणीय जय प्रकाश गौड़ जी के संदेश को पढ़कर सुनाया तथा आज के कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समस्त विद्यार्थियों के सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर शिक्षक अरविंद राय,दीनानाथ मिश्र,ब्रह्मानन्द मिश्र,अनिल कुमार, श्रीविकास तिवारी,सौरभ कुमार श्रीवास्तव,चंद्रप्रकाश पांडेय,ऋषभ अग्रवाल सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 के विद्यार्थियों नेहा और जयप्रकाश देव पांडेय ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Download App