सोनभद्र

हापुड़ लाठीचार्ज के दोषियों के विरुद्ध कारवाई ना होने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन–राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

(हापुड़ लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओ ने किया विरोध प्रर्दशन एवम पुतला दहन)
(पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व मुख्य सचिव का प्रदेश के अधिवक्ताओ ने किया पुतला दहन)

सोंनभद्र। विगत दिनों हापुड़ जनपद में अधिवक्ताओ पर हुए लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कारवाई ना होने से आक्रोशित सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश व प्रदेश के अन्य अधिवक्ता संघों व अधिवक्ताओ ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आज प्रदेश भर के हर जनपद व तहसील में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व मुख्य सचिव का पुतला दहन कर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। सोंनभद्र जिला न्यायालय व तहसील परिसर में सोंनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार पाठक के नेतृत्व में पुतला दहन के पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रदेश सरकार के विरुद्ध अधिवक्ताओ ने न्यायालय व तहसील परिसर में जुलूस निकाल कर जम कर नारेबाजी की। सोंनभद्र जिला न्यायालय व तहसील परिसर में दोनों उच्चाधिकारियों का पुतला दहन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र ने कहा कि जब तक हापुड़ लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई नही होती और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नही किया जाता प्रदेश के अधिवक्ता अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए कार्य से विरत रहेंगे। श्री मिश्र ने कहा कि केवल हापुड़ ही नही बल्कि प्रदेश भर आए दिन अधिवक्ताओ पर जानलेवा हमले किये जा रहे जिससे अधिवक्ताओ के अंदर वकालत पेशे को लेकर भय ब्याप्त हो गया है। और जिस पुलिस पर रक्षा का दायित्व है वो उल्टे हम पर लाठीचार्ज व जानलेवा हमले कर रही है जो अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओ की तरफ से माँग करता हूँ कि जल्द से जल्द हापुड़ लाठीचार्ज के असली गुनाहगारों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करें अन्यथा अधिवक्ताओ का यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार