सोनभद्र

उभ्भा मे मजदूर की ईट से कुचकर हत्या मची सनसनी एडिशनल एसपी मौके पर

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) उभ्भा मे मजदूर की ईट से कुचकर हत्या मची सनसनी एडिशनल एसपी मौके पर। घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव में मजदूर सुदामा उर्फ चंद्रमणि पुत्र राम भागवत भारती उम्र 32 वर्ष ग्राम पतीला पोस्ट बेलघाट थाना गौर जिला बस्ती की हत्या ईट से सर पर वार कर कर दी गई।मामले मे आरोपी पवन उर्फ सूरज कुमार पुत्र श्यामलाल भी ग्राम पतीला पोस्ट बेलघाट थाना गौर जिला बस्ती का है। आरोपी पुलिस हिरासत मे है। पवन उर्फ सूरज कुमार ने अपने साथी मजदूर चंद्रमणि उर्फ सुदामा के सर पर ईट से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का कारण बताया गया कि घबराहट में उसने अपने ही साथ काम करने वाले मजदूर सुदामा उर्फ चंद्रमणि को ईंट से मार दिया और ईंट को पास में ही फेंक दिया। उक्त मजदूर ग्राम उम्भा में निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय में सरिया काटने,सरिया के जाल बनाने आदि का काम करते है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है वह लोग थाना घोरावल पहुंच रहे है।तहरीर अभी प्राप्त नही है। परिजनो के आने का इंतजार किया जा रहा है।

घटनास्थल का निरीक्षण एडिशनल एसपी कालू सिंह , क्षेत्राधिकारी घोरावल,थाना प्रभारी घोरावल,निरीक्षक अपराध थाना घोरावल द्वारा किया गया है। मौके पर फारेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App