सोनभद्र

आपसी विवाद मे हुये मारपीट मे अधेड़ की मौत

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) आपसी विवाद मे हुये मारपीट मे अधेड़ की मौत। दुगोलिया थाना शाहगंज मे पारिवारिक मारपीट की घटना में बेटे अखिलेश बैगा ने अपने पिता जर्मनी बैगा को धक्का दे दिया व मारपीट दिया जिससे गंभीर चोटों के कारण जर्मनी बैगा की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहगंज से स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची तथा एडिशनल एसपी कालू सिंह क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ की 31 अगस्त की शाम को जर्मनी बैगा उसकी पत्नी पार्वती, अपनी बहू संजू के घर दुगौलिया में ही शाम को खाने पीने का कार्यक्रम रखे हुए थे। शाम को शराब पीने के बाद जर्मनी बैगा ने अपनी पत्नी से जबरदस्ती करने लगा मना करने पर उसको मारने भी लगा। मौके पर जर्मनी बैगा का बेटा अखिलेश भी था जिसने अपने पिता को हटाने की कोशिश किया तो आपस में लड़ाई हो गई तभी आवेश में आकर अखिलेश ने अपने पिता को धक्का दे दिया जिससे वह पास पड़े पत्थर पर गिर गया। फिर वही पास पड़े डंडे से अखिलेश ने जर्मनी को मार दिया, जिससे उसकी गंभीर चोट आई और रात में जर्मनी बैगा की मृत्यु हो गई। आरोपी अखिलेश पुत्र जर्मनी बैगा उम्र 17 वर्ष पुलिस हिरासत में है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। आगे की विधिक कारवाई प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार