सोनभद्र

ग्रामवासी सम्मान से सम्मानित किए गए वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

(कलमकारों ने हर्ष ब्यक्त करते हुए दी बधाई)

सोनभद्र। महान स्वत्रंता संग्राम सेनानी, देश भक्त महात्मा ग़ांधी के परम अनुयायी, निर्भीक एवं सशक्त पत्रकार और 1952 से 1957 तक अविभाजित जनपद मिर्जापुर के दुद्धी विधानसभा के प्रथम विधायक रहे पंडित ब्रजभूषण मिश्र “ग्रामवासी जी” की 124वीं जयंती के अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी सोंनभद्र एवम भदोही के कृष्णावतार त्रिपाठी “राही”को ग्रामवासी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्रामवासी जी द्वारा 1923 में ग्रामवासी समाचार पत्र के प्रकाशन से 2023 में 100 साल पूरे होने पर अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठा से पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करने के लिए ग्रामवासी सेवा आश्रम ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी ग्रामवासी जी की पुत्री शुभाशा मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। उक्त सम्मान में मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी व कृष्णावतार त्रिपाठी जी को माल्यार्पण कर श्रीफल,एक सूटकेस,अंगवस्त्रम, ग्रामवासी सम्मान पत्र एवम ग्रामवासी जी के जीवन चरित्र से सम्बंधित पुस्तकें भेंट की गई। इस अवसर पर मंचासीन वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, नरेन्द्र नीरव, राजीव कुमार ओझा, किशोर न्याय बोर्ड सोंनभद्र के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी, नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली ने सम्मानित होने वाले द्वय पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी। इसके अलावा श्री द्विवेदी को सम्मानित किए जाने से हर्षित साहित्यिक संस्था गीत कस्तूरी की संस्थापक गीतकार डा रचना तिवारी एवम सोन साहित्य संगम के संयोजक व सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र, विन्ध संस्कृति शोध समिति ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केशरवानी सहित मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव,आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार नागर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय भाटिया, रामानुज धर द्विवेदी, रामजी दुबे,संतोष मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राजेश गोस्वामी आदि कलमकारों ने अपनी बधाई दी। वहीं
ग्रामवासी सम्मान से सम्मानित किए जाने पर श्री द्विवेदी ने कहा कि मैं ग्रामवासी साप्ताहिक समाचार पत्र के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आश्रम की मुख्य ट्रस्टी शुभाशा मिश्रा के द्वारा दिए गए सम्मान से अत्यंत अभिभूत हूँ । उन्होंने यह भी कहा कि मुझे प्राप्त यह ग्रामवासी सम्मान जनपद के समस्त पत्रकारों का सम्मान है। जिस हेतु मैं समस्त कलमकारों की तरफ से ग्रामवासी सेवा आश्रम ट्रस्ट के प्रति आभार ब्यक्त करता हूँ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ
Download App