सोनभद्र

सर्वेश्वरी समूह की रेणुकूट शाखा ने वितरित की 125 मच्छरदानी

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

अवधूत भगवान रामकुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रेनुकूट द्वारा आज रविवार को दुद्धी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत झारोखुर्द के वृद्ध, विकलांग, विधवा एवं निर्धन ग्रामीणों में नि:शुल्क 125 मच्छरदानी का वितरण किया गया । मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ परम् पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी थाना एस आई अनुराग कुमार जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दूरस्थ एवं अभावग्रस्त गांव में समूह द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है । उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्राकृतिक सन्तुलन हेतु पौध रोपड़ कर उनका संरक्षण करें । कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री श्री एस. पी. यादव जी ने किया तथा समूह की स्थापना एवं उद्देश्यों के बारे में सभी को बताया । शाखा उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर जी ने समूह द्वारा चलाये जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही सभी लोगों से मच्छरदानी का सही उपयोग के लिए निवेदन किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों के महत्व एवं पौध रोपण के लिए जागरूक किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के श्री एस.के. सिंह, जी.के.पांडे, अनिल सिंह, विजय शर्मा, उग्रसेन कुशवाहा, दीनबंधु, दीपेंद्र, सन्दीप, अजय, भरतलाल, राजकोकिल, रविरंजन, ग्राम प्रधान श्री सन्तोष जी के साथ सूरजदेव गिरी, अरविंद अग्रहरि, डॉ उत्तम विश्वास आदि का सहयोग सराहनीय रहा । इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार