सोनभद्र

तुलसी जयंती पर विनय कुमार अवस्थी की पुस्तक जीवन दर्शन का विमोचन

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक, सामाजिक संस्था सोन संगम के तत्वावधान में, गोस्वामी तुलसीदास जयंती एवं अवधी के सुप्रसिद्ध लोककवि डा शालिग्राम शर्मा की जयंती के अवसर पर विद्युत विहार परिसर, शक्तिनगर में 23 अगस्त, 2023, बुधवार की शाम एक काव्य संध्या का आयोजन श्री राजीव अकोटकर, मुख्य महाप्रबन्धक, एनटीपीसी शक्तिनगर के मुख्य आतिथ्य एवं विनय कुमार अवस्थी, अपर महाप्रबन्धक, एनटीपीसी शक्तिनगर की अध्यक्षता में किया गया। उक्त अवसर पर भोजपुरी बोली के प्रख्यात रचनाकार गोपाल जी तिवारी को लोकभाषा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा ‘माटी महकी’ सम्मान, 2023 से सम्मानित किया गया, साथ ही विनय कुमार अवस्थी की पुस्तक ‘जीवन दर्शन’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ गोस्वामी तुलसीदास एवं स्व0 डॉ0 शालिग्राम शर्मा के चित्र पर पुष्पार्पण से हुआ। तत्पश्चात रवीन्द्र मिश्र एवं डॉ0 ब्रजेन्द्र शुक्ल ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत डॉ0 मानिक चन्द पाण्डेय ने किया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति का अग्रदूत बताया। डॉ0 शर्मा के पुत्र योगेन्द्र मिश्र ने उनकी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, मुख्य महाप्रबन्धक, एनटीपीसी शक्तिनगर ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए लोकभाषा में साहित्य रचना करने वाले कवियों के समुचित सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही विनय कुमार अवस्थी, अपर महाप्रबन्धक, एनटीपीसी शक्तिनगर को उनकी पुस्तक ‘जीवन दर्शन’ के विमोचन पर शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित कवि गोपाल जी तिवारी ने भोजपुरी बोली की अपनी अनेक लोकप्रिय रचनाएं सुनायीं। उनकी कविता ‘ए बसन्त धीरे से जइहा, भरि-भरि अंजुरी फूल चढ़इहा, गइहा राग देश बस उहवां, ना चहका, ना चहका, ना होली’ ने श्रोताओं को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वरिष्ठ कवि माहिर मिर्जापुरी ने हास्य-व्यंग्य की अनेक चुटीली रचनाएं सुनाकर वाहवाही बटोरी। इनके अतिरिक्त विनय कुमार अवस्थी, पाणि पंकज पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कौशल तिवारी, बहर बनारसी, डॉ0 ब्रजेन्द्र शुक्ल, रमाकान्त पाण्डेय, रवीन्द्र मिश्र, बलराम बेलवंशी,डा अर्चना मिश्रा, अश्विनी श्रीवास्तव सहित अनेक कवियों ने अपनी सारगर्भित एवं सशक्त रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में खड़ी बोली के अतिरिक्त लोकभाषाओं की कविताओं ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। उक्त अवसर पर एनटीपीसी शक्तिनगर के महाप्रबन्धकगण अशोक कुमार सिंह, सतीश कुमार गुजरानिया, प्रबोध कुमार एवं अमरीक सिंह बोगल सहित डॉ0 रोली अवस्थी, राजनाथ दुबे, धर्मेन्द्र दत्त तिवारी, हर्षवर्धन मिश्र, मनीष तिवारी, अश्विनी तिवारी, अनिल सोनकर, प्रदीप यादव, उदय नारायण पाण्डेय, बद्री प्रसाद, मुकेश, श्रवण कुमार, अरविन्द सर्राफ, रीता पाण्डेय, सौम्या, समिधा, गौतमी, अभिश्री, अव्यांश तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पाणि पंकज पाण्डेय ने किया। विजय दुबे के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App