सोनभद्र

केवटा मे जन चौपाल का हुआ आयोजन

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में गुरूवार के दिन राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के केवटा ग्राम के पंचायत भवन में जन चैपाल के माध्यम से शासन स्तर से चलायी जा रही सभी योजनाओं के बारे में सभी विभागो द्वारा जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में महिला कल्याण से सम्बंधित योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या बाल विवाह कों रोकने के संबंध में जानकारी दी गयी, सशक्त महिला की यही पहचान, मुश्किल से न होती परेशान आदि विषयक पर चर्चा की गयी, इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने केवटा ग्राम पंचायत में आयोजित जन चैपाल में उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है, उन्होंने कहा कि पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला को पेंशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए आनलाईन आवेदन करने पर 1 हजार रूपये प्रति माह पेंशन प्राप्त होती है, आवेदक द्वारा आनलाईन फार्म एकीकृत पेंशन पोर्टलपर भरे जाने की व्यवस्था है।उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी हेतु जनचैपाल का आयोजन किया गया है, इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। महिलाओं में पुरुषों से अधिक साहस ,क्षमता व शक्ति होती है ,बस महिलाओं को उसे पहचानने की आवश्यकता होती है। इस दौरान जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी सुरक्षा ,मेरा सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशिष्ट योजना के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि बेटियाॅ हैं घर की शान उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की गयी है। इस योजना की पात्रता व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो, परिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो और दो बच्चियों के होने पर ही इस योजना का लाभ मिलता है, इस योजना के सम्बन्ध में विशेष जानकारी हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्य दिवस में जाकर या मो0 नं0-9305036929 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदि समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याओं के विषय में चर्चा बेटा बेटी के भेदभाव को लेकर व महिलाओं को निराश्रित व गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया इस अवसर पर चौकी प्रभारी गुरमा मनीष द्विवेदी ने सभी कल्याणकारी हेल्फ लाइन पर विस्तृत पर से लाभकारी जानकारी दिया। जिला संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, जिला समन्वयक साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला, शेषमणी दूबे आदि सम्मानित महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर ,ग्राम प्रधान केवटा ग्राम विकास अधिकारी, राकेश देव पाण्डेय,सुरेन्द्र देव पांडेय,आशा, आगनबाड़ी, कोटेदार तथा अन्य विभागीय कर्मचारी तथा जन समुदाय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App