सोनभद्र

नक्सली गतिविधियों की टोह में मिथिलेश मिश्रा ने जंगलो में काम्बिंग कर लगाया जन चौपाल

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) नक्सली गतिविधियों की टोह में मिथिलेश मिश्रा ने जंगलो में काम्बिंग कर लगाया जन चौपाल। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में बीजपुर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के जंगलों में घुस कर काम्बिंग की और नक्सली गतिविधियों की टोह ली। सामाजिक समरसता के लिए मिथिलेश मिश्रा ने मयफोर्स थाना क्षेत्र के पिंडारी और लीलादेवा के घने जंगलों में सघन कांबिग कर जंगलों में पशुओ को चरा रहे चरवाहों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

जंगलो में जवानों के बूटों की आवाज से जहाँ असमाजिक तत्व भूमिगत हो गए वही ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनके हालचाल पूछा उनकी समस्याओं को जाना और पुलिस द्वारा ग्रामीणों को सीयूजी नंबर दे कहा असमाजिक तत्वों के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ कहा कि समय रहते उस पर काबू पाया जा सके कहा कि सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसी दौरान मिथिलेश मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ बैठ कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण जनकल्याण कारी योजनाओ से उन्हें अवगत कराया ग्रामीणों को कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समय समय पर लाभ ले अगर कहीं कोई कठनाई हो तो बेधड़क पुलिस को बताए। इस अवसर पर तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार