म्योरपुर खेल मैदान पर विशाल कुश्ती का आयोजन संपन्न

पुरुषो में राजेश ने आनंद को हरा कर जीता 51 हजार

पहली बार महिला पहलवानों ने दिखाया अपना दम

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के स्थानीय कस्बा में नंगपंचमी के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में दिल्ली की सीमा ने गोरखपुर की अनिता को पटखनी दे 21हजार का इनाम जीती जानकी ने। पुरुष वर्ग में 51 हजार का पुरस्कार राजेश वाराणसी ने गोरखपुर के आनंद पहलवान को हराकर जीता ।आनंद ने इससे पहले 31 हजार जीता जबकि 11 हजार का इनाम जीतने वाले अयोध्या के बजरंगी ने तीन पहलवानों को पटखनी दी।वह दर्शको के लिए सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली की पूजा ने जौनपुर की रूबी को पटखनी दी 11 हजार का इनाम जीता। लगभग दस हजार दर्शक के बीच आयोजित कुश्ती दंगल क्षेत्र का सबसे बढ़ा दंगल रहा।

ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ने फीता काट कर दंगल का उद्घाटन किया।अखाड़ा के संचालक बाल किशुन पहलवान ने बताया कि पहली बार म्योरपुर की धरती पर महिला पहलवानों ने शिरकत किया इस गांव से हमारे फ्लावानो को प्यार एवम आशीर्वाद दिया उसके लिए हमारी टीम हमेशा आभारी रहेगी।

मौके पर पूर्व सरपंच गौरी शंकर ,दीपक सिंह सोनाबच्चा अग्रहरि, पन्नालाल जायसवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं प्रेमचंद यादव, अमरकेश सिंह,सुजीत सिंह,सुधीर ,बर्फी लाल , दिनेश जायसवाल प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह , तेरसु यादव, अशोक मौर्या,जीतलाल आदि उपस्थित रहे।



