सोनभद्र

म्योरपुर खेल मैदान पर विशाल कुश्ती का आयोजन संपन्न

पुरुषो में राजेश ने आनंद को हरा कर जीता 51 हजार

पहली बार महिला पहलवानों ने दिखाया अपना दम

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के स्थानीय कस्बा में नंगपंचमी के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में दिल्ली की सीमा ने गोरखपुर की अनिता को पटखनी दे 21हजार का इनाम जीती जानकी ने। पुरुष वर्ग में 51 हजार का पुरस्कार राजेश वाराणसी ने गोरखपुर के आनंद पहलवान को हराकर जीता ।

आनंद ने इससे पहले 31 हजार जीता जबकि 11 हजार का इनाम जीतने वाले अयोध्या के बजरंगी ने तीन पहलवानों को पटखनी दी।वह दर्शको के लिए सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली की पूजा ने जौनपुर की रूबी को पटखनी दी 11 हजार का इनाम जीता। लगभग दस हजार दर्शक के बीच आयोजित कुश्ती दंगल क्षेत्र का सबसे बढ़ा दंगल रहा।

ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ने फीता काट कर दंगल का उद्घाटन किया।अखाड़ा के संचालक बाल किशुन पहलवान ने बताया कि पहली बार म्योरपुर की धरती पर महिला पहलवानों ने शिरकत किया इस गांव से हमारे फ्लावानो को प्यार एवम आशीर्वाद दिया उसके लिए हमारी टीम हमेशा आभारी रहेगी।मौके पर पूर्व सरपंच गौरी शंकर ,दीपक सिंह सोनाबच्चा अग्रहरि, पन्नालाल जायसवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं प्रेमचंद यादव, अमरकेश सिंह,सुधीर ,बर्फी लाल , दिनेश जायसवाल प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह , तेरसु यादव, अशोक मौर्या,जीतलाल आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश
Download App