सोनभद्र

प्रियदर्शी अशोक सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी ने जरूरतमन्दों में वितरित किया खाद्यन्न, साड़ी एवं किताब कापी

सोनभद्र (अरबिंद गुप्ता)

आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को प्रियदर्शी अशोक सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से ट्रस्ट के पंजीकृत प्रशासनिक कार्यालय ग्राम – अइलकर, सोनभद्र पर जरूरतमंद, असहाय, निर्धन एवं अनुसूचित जाति में मुसहर समाज के बच्चों को प्रधान ट्रस्टी अशोक सेवा ट्रस्ट एवं जन अधिकार पार्टी के वाराणसी मण्डल प्रभारी श्री सुमन्त सिंह मौर्य व लाल प्रताप सिंह द्वारा किताब कापी कलम वितरित कर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया, महिलाओं को साड़ी और बुजुर्गों को लुंगी,गमछा व खाद्यान्न वितरित किया गया । इस अवसर पर प्रधान ट्रस्टी ने कहा कि हमे स्वयं और अपने बच्चों को अंधविश्वास अशिक्षा से दूर होकर जीवन को सही मायने में कामयाब बनाने वाली शिक्षा को- ज्ञान को अपनाना होगा तभी हम राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते है।

सह ट्रस्टी लाल प्रताप सिंह ने कहा कि नशा हमारे जीवन को बरबाद करता है इसलिए हमें नशाखोरी से दूर होने का संकल्प लेना चाहिए और आलस्यता त्यागकर परिश्रम का रास्ता अपनाना चाहिये तभी हम एक अच्छे नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते है। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिता मौर्य एव संचालन अतुल प्रियदर्शी ने किया ।
इस अवसर पर गोरख, कविता, धर्मेंद्र, अर्जुन, प्रकाश, किशन, लाले, देवशरन, पारस बियार अमरनाथ, सुरेन्द्र, रामप्रसाद, चिग्घू, बसन्धारी, कलावती, जीरा, सुकुवारी, गुलाबी, सुलोचनी, कांता, प्रेम, वकील, रामचन्द्र, उमेश मुसहर सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
सुमन्त सिंह मौर्य
मो0 7355025667

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार