सोनभद्र

शाखा प्रबंधक ने खाता धारकों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) बिरला मार्केट रेणुकूट स्थित इंडियन बैंक के 117 वे स्थापना दिवस पर रेणुकूट शाखा के खाता धारक एवं नगर के वरिष्ठ समाज सेवी शत्रुघ्न सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह को रेणुकूट शाखा के उप प्रबंधक श्याम विश्वकर्मा ने स्थापना दिवस पर पधारे हुए मुख्य अतिथि शत्रुघन सिंह को माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। गीता सिंह को बैंक के कैशियर कीर्ति सिंह ने माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। रेणुकूट शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि शत्रुघ्न सिंह को हनुमान जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सम्मान समारोह का कार्यक्रम बैंक मे किया गया। प्रबंधक दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि 15 अगस्त को इंडियन बैंक का स्थापना चेन्नई में हुआ था। 117 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। रेणुकूट शाखा के अच्छे खाताधारक में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह एवं उनकी पत्नी गीता सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में आज इन दोनों को सम्मानित किया जा रहा है। प्रबंधक ने बताया कि सरकार द्वारा ग्राहक सुविधाओं के लिए जारी नियम, उपक्रम, व योजनाओं के क्रियान्वयन किया जा रहा है। सभी खाताधारकों के सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है बैंक में किसी भी प्रकार की खाता धारकों को परेशानी हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि शत्रुघ्न सिंह ने इंडियन बैंक के कार्यों की प्रशंसा की की प्रशंसा की, बैंक कर्मियों के ग्राहकों के साथ अच्छे व्यवहार को बताया और कहा कि भविष्य में भी मैं अपेक्षा करता हूं कि इस शाखा के बैंक कर्मी ग्राहक सुविधाओं का भरपूर ध्यान रखेंगे एवं अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। इस सम्मान समारोह में रेणुकूट शाखा के बृजेश कुमार, आनंद कुमार , श्याम जी विश्वकर्मा, कीर्ति सिंह, चंदन,काजू, के अलावा जितेंद्र सिंह, सौरभ , अखिलेश,अभिषेक, महावीर, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान