सोनभद्र

एन सी सी देशभक्ति का जज्बा पैदा करने में सक्षम- राजकुमार

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हीं हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सर्वप्रथम विद्यालय में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात प्राचार्य राजकुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया परेड के दोनों प्लाटून ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उसके बाद अपने संबोधन में श्री राजकुमार ने कहा कि डीएवी देशभक्ति के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय डीएवी आंदोलन के अगुआ थे हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देना है। हमारे विद्यालय के अनेक विद्यार्थी सेना में पदाधिकारी बनकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। डीएवी रिहंदनगर ‘ एन सी सी’ के द्वारा विद्यार्थियों में देशभक्ति और अनुशासन का भाव भरने के प्रति कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि एन सी सी विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। डीएवी की ग्यारहवीं की छात्रा आयुषी ने देशभक्ति से ओतप्रोत जोरदार भाषण दिया। विद्यालय के उप कप्तान ज्यानसू के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जोरदार गगनभेदी नारे लगाए। भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों से पूरा आकाश गूंजायमान हो गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा ‘घर-घर तिरंगा,हर हाथ में तिरंगा’ का संदेश दिया। अंत में विद्यार्थियों के बीच मिष्टान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार शामिल हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App