सोनभद्र

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी की मनाई जयंती

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

निषाद पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को 16 तारीख को गोरखपुर चलने का आह्वान किया।

चोपन। गुरुवार को सोन नदी के तट पर स्थित मैरेज हॉल में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों से पहुंचे लोगों ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। तत्पश्चात केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष मिठाई लाल ने कहा कि महिलाओं के ऊपर अत्याचार के खिलाफ फूलन देवी ने कठिन लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने 22 बलात्कारियों को मौत के घाट उतारा था। समाज में जब जब अत्याचार होता है, तब समाज में फूलन देवी जैसी वीरांगना पैदा होती हैं। महिलाओं को हिम्मत साहस और संघर्ष के बदौलत अत्याचार का सामना करने का संदेश दिया। वही 16 तारीख को होने वाले निषाद पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को गोरखपुर चलने का आह्वान किया।प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद ने कहा कि फूलन देवी के विचार एवं उनके इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि शोषण व जुर्म के खिलाफ लड़ने वाली वीरांगना फूलन देवी के संकल्पों को लोगों तक पहुंचाया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि महिला स्वाभिमान की प्रतीक फूलन देवी के जीवन संघर्षों से समाज के दबे कुचले लोगों को प्रेरणा मिलती है। किसी भी व्यक्ति के सामने कितनी भी विकराल समस्या क्यों न हों, यदि वह ठान ले तो अंकेले ही मंजिल तक पहुंच सकता है। जिलाध्यक्ष संतोष साहनी व पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित बिंद ने कहा कि फूलन देवी का जीवन साहस और संघर्ष के साथ चला। उनकी जीवनी से आज हम लोगों को सीख लेने की जरूरत है, ताकि हम लोग भी समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, बुराइयों को खत्म कर सकें। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र निषाद ने किया। इस मौके पर महिला सभा के जिला अध्यक्ष कलावती देवी, डॉ विजय साहनी, जितेंद्र निषाद, फूलचंद चौधरी, राजनारायण निषाद, प्रदीप साहनी, नागेंद्र साहनी, करुणाकर निषाद, बबीता साहनी, पिंटू साहनी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App