सोनभद्र

सीएचसी नगवां अधिक्षक के खिलाफ प्रताणित करने को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन

वैनी /सोनभद्र( राजन गुप्ता)
नगवां ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक के खिलाफ पैसा मांगने और अन्य तरीकों से प्रताणित करने को लेकर आशा बहुओं ने स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया,प्रदर्शन करते हुए आशा संगिनीयो ने बताया कि हम लोगों को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक डा.दिक्षा और बीजीपीएम राजकुमार द्वारा 9 अगस्त को बुलवाकर कहा गया कि सभी आशा बहुएं तीन वर्ष का फाइल रिकॉर्ड और एक एक हज़ार रूपए जमा किजिए और सबेरा होटल रावस्ट्रगंज में कोई अधिकारी ठहरा है उसको देना है जिसको लेकर हम सब आशा कर्मी आज गुरूवार को विरोध किए और अधिक्षक को वार्ता के लिए हाल में बुलाया गया तो बोली की सभी लोग आफिस में आकर बारी बारी से मिलो दो दिन के अन्दर पैसा जमा कर दो जिसका हम सब आशा इसका विरोध कर प्रदर्शन किए इसके अतिरिक्त हम लोगों का दो महीने कि सेलरी रूकी हुई है और भी कई तरह से हम लोगों को प्रताणित किया जा रहा है हम सब आशा बहुओं के साथ न्याय नहीं हुआ तो हम सब कार्य बहीस्कार करते हुए जिलाधिकारी का घेराव करने को बाध्य होंगे,
इस संदर्भ में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ दीक्षा ने कहा कि सारे आरोप गलत हैं ऐसा कुछ नहीं कहा गया है इन लोगों से केवल काम करने के लिए कहा जा रहा है तो ऐसी नौटंकी कर रही हैं प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी, संगीता,तारा,नीरा, कृष्णावती, सुनीता, प्रभावती, विमला,गुलपती, शांति,राधीका,मीरा,उमरावती,नीलम,राजकूमारी,इन्द्रावती आदि आशा बहुएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार