सोनभद्र

तेज रफ्तार से भाग रही पशु लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग से पशुओं को लेकर तेज रफ्तार से भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। महुली पकरी के रास्ते तीन पिकअप तेज रफ्तार से गुजर रही थी कि एक बोलेरो को धक्का मारते हुये आगे निकलने लगी। इसी बीच ग्रामीणों को शक हुई तो लोगो ने पीछा करना शुरू किया। तीनो पिकअप तेज रफ्तार से भाग रहे थे कि एक पिकअप सामने से आ रही ट्रैकर व सकरा रास्ता होने के कारण बरखोहरा गांव में फस गया तो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जैसे ही एक पिकअप फंसी तो दूसरी पिकअप भी कुछ दूरी पर खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया उसी तरह तीसरी पिकअप भी खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया।ग्रामीणों ने जब पिकअप को देखा तो अवाक रह गए क्योंकि एक-एक पिकअप पर 6 बैल लोड किए गए थे। ग्रामीणो के मुताबिक तीनों पिकअप पर तीन दर्जन पशुओं को लोड किया गया था। धक्का मारने से क्षतिग्रस्त हुए बोलेरो स्वामी रविन्द्र कुमार निवासी हरपुरा व बरखोहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजमन यादव ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार