सोनभद्र

पिपरी पुलिस ने चोरी की 5 बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी पुलिस ने चोरी की 5 बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा जनपद में वाहन चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन मे पिपरी पुलिस ने बजरिये मुखबिर की सूचना पर अलग अलग स्थानों से चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर जोगेन्द्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम चैरी म्योरपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 5 बाइक बरामद किया। जोगेन्द्र कुमार उर्फ सोनू यूपी और एमपी मे वाहनो की चोरी करता था। बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 106/2023 आईपीसी की धारा 379 पिपरी, मुकदमा अपराध संख्या 403/2023 आईपीसी की धारा 379 थाना विन्ध्यनगर, मुकदमा अपराध संख्या 404/2023 आईपीसी की धारा 379 थाना विन्ध्यनगर मे पूर्व मे पंजीकृत है। जिसमें पुलिस द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी। उपरोक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 108/2023 आईपीसी की धारा 411, 413, 414 थाना पिपरी पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बरामदगी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1 उ नि उमाशंकर सिंह
2 हे का रमेश कुशवाहा
3 का सुनील कुमार
4 का अनील कुमार
5 का गुलशन सरोज

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार