सोनभद्र

एबीपीएस के मेधावी छात्रों को चैयरमैन अवार्ड से किया गया सम्मानित

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिंडालको रेणुकूट द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में मंगलवार दिनांक 8 अगस्त को प्रार्थना सभा के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इस साल सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने हेतु किया गया जिसमें सीओओ श्री एन. नागेश, क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह और स्कूल प्रबंधक- सुश्री वनिता वासनिक द्वारा मेधावी छात्रों- अर्नव सहगल, शुभी सिंह, अनुष्का उपाध्याय एवं प्रियांशी रघुवंशी को चैयरमैन सर्टिफिकेट तथा एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को उनके माता-पिता के साथ पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर एबीपीएस की प्रधानाचार्या स्मिता साही व उप प्रधानाचार्या मनीषा वैष्णव ने अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सभी अतिथियों ने मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रुपये का चेक और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिड़ला जी द्वारा हस्ताक्षरित एवं प्रेषित सर्टिफिकेट (प्रशंसा पत्र) प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री जसबीर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं बल्कि आदित्य बिड़ला ग्रुप का भी नाम रोशन किया। उन्होंने वर्तमान बैच से भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की अपील की। वहीं सीओओ श्री एन. नागेश ने सभी को संबोधित करते हुए छात्रों को खुद को केंद्रित रखने और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने जुनून का अनुसरण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि अल्ट्राटेक सीमेंट मैय्हर में यूनिट हेड के पद पर कार्यरत श्री राहुल सहगल के सुपुत्र अर्नव सहगल को बारहवीं की परीक्षा में 98.40 प्रतिशत अंक, हिण्डाल्को रेणुसागर में सिविल विभाग में कार्यरत धनंजय प्रसाद सिंह की सुपुत्री शुभी सिंह को 98.20 प्रतिशत अंक, हिण्डाल्को रेणुकूट में रेक्टीफायर विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत श्री देवेन्द्र उपाध्याय की सुपुत्री अनुष्का उपाध्याय को 96.60 प्रतिशत अंक तथा बिड़ला कार्बन पातालगंगा में यूनिट हेड के रूप में कार्यरत रवीन्द्र रघुवंशी की सुपुत्री प्रियांशी रघुवंशी को 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे।
श्री एन. नागेश ने अंत में छात्रों को दिये जाने वाले सम्मान के लिए श्री कुमार मंगलम बिड़ला जी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी छात्रों से आदित्य बिड़ला समूह की गरिमा को बनाए रखने का भी आग्रह किया। उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षिका श्रीमती माला भार्गव ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App