सोनभद्र

अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों का बार कौंसिल द्वारा जल्द निस्तारण ना करना दुःखद – राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

(सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर शीघ्र क्लेम देने हेतु की अपील)

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश” को पत्र लिखकर प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओ के मेडिकल क्लेम, डेथ क्लेम एवम अधिवक्ता कल्याण निधि क्लेम के आवेदन पत्रों को जो विगत कई वर्षों से विचाराधीन है का जल्द से जल्द निस्तारण करने की माँग की है। श्री मिश्र ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि जनपद सोंनभद्र सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के सैकड़ो अधिवक्ताओ के क्लेंम आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु प्रभावी कदम नही उठाया जा रहा है जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यशैली के प्रति प्रदेश के अधिवक्ता साथियों व उनके आश्रितों के हृदय में अत्यधिक दुःख,आक्रोश व अविश्वास ब्याप्त है। श्री मिश्र ने लिखा है कि प्रदेश के अधिवक्ता साथियों का आरोप है कि “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों के निस्तारण ने आशानुकूल परिणाम ना मिलना ज
बहुत ही दुःखद व निराशाजनक है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ की संस्था है और प्रदेश के सभी पंजीकृत अधिवक्ता इस संस्था के सदस्य हैं इसलिए आप से अनुरोध करता हूँ कि आप बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से क्रमवार विचाराधीन क्लेम प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाने की कृपा करे जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रति प्रदेश के अधिवक्ताओ का विश्वास कायम रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार