सोनभद्र

दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र आरव सिंह बघेल ने सफलता का लहराया परचम

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) सोनभद्र और सिंगरौली के प्रतिष्ठित उद्योगपति तथा समाजसेवी राजेन्द्र सिंह बघेल के पोते आरव सिंह बघेल पुत्र अमित सिंह बघेल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 2023 में दिल्ली पब्लिक स्कूल विन्ध्यनगर कक्षा 10 के गणित में 97% और हिंदी में 95% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। छात्र आरव सिंह के उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन पांडेय ने आरव की कड़ी मेहनत और पढ़ाई में लगन के साथ इसका श्रेय परिवार में शिक्षा के अच्छे माहौल को देते हुए शिक्षकों और परिजनों को बधाई दी तथा आरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह हर कामयाबी के शिखर को छूते रहने की मंगल कामना करता हूँ। छात्र आरव ने बताया कि मेरे इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों,माता पिता,दादा दादी, और स्कूल प्रबंधन के साथ हमारे घर के अच्छे माहौल को जाता हैं। शांत मिजाज के आरव को पढ़ाई और कम्प्यूटर गेम में बहुत दिलचस्पी हैं।आरव के दादा श्री राजेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि हमारे घर के शत प्रतिशत बच्चे अपने विद्यालय में पढ़ाई के साथ अनुशासन में टाप रहे है वह चाहे बेटा,बेटी, नाती,पोता, अथवा भाइयों और बेटों के बच्चों ने भी अपने क्लास में शानदार नम्बर से उत्तीण हो कर परिवार और विद्यालय का नाम रौशन किया है इस सफलता के लिए श्री बघेल ने विद्यालय परिवार के गुरुजनों को हृदय से बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार