सोनभद्र

किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक धान के नर्सरी की रोपाई शुरू

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) बीजपुर क्षेत्र में अगस्त महीने से शुरू हुई अच्छी बरसात से किसानो के चेहरे पर मुरझाई रौनक लौट आयी है।हालांकि जुलाई महीने में बरसात न होने के कारण किसानों में मायूसी छा गयी थी।मक्का,तिल, उडद,अरहर आदि की खेती बरसात के अभाव में देर से शुरू हुई। धान की तैयार नर्सरी बरसात शुरू होते ही रोपाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जरहा स्थिति चेतवा बघेल फार्म हाउस सहित प्रतिष्ठित किसान राजेन्द्र सिंह बघेल,राजकुमार सिंह,ब्रह्मजीत सिंह, कृषि प्रबंधक राहुल सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल,लल्लू बाबू सिंह,रामकेश आदि ने बताया कि बरसात देर में शुरू हुई है जब कि धान की नर्सरी पहले तैयार कर ली गयी थी।मक्का, उडद, तिल, अरहर आदि तेलहन और दलहन की फसल बारिश देर में शुरू होने के कारण पिछड़ गई है।जरहा न्याय पंचायत के लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों जरहा, नेमना,डोडहर, रजमिलान, महुली, खम्हरिया,लीलाडेवा, इंजानी,पिंडारी सहित सभी गाँवों में किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है सुबह से शाम तक किसान परिवार खेती बाड़ी के कार्यो में तल्लीन नजर आए।वहीं पिछले सप्ताह से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार