सोनभद्र

धनबाद मंडल के कई रेलवे स्टेशनों के साथ चोपन स्टेशन को भी मिलेगी बड़ी सौगात

चोपन/सोनभद्र ( गुड्डू मिश्रा)

गौरतलब हो की भारतीय रेलवे आधुनिकरण की दिशा में और भारत सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे देश भर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्थानों के रूप में विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
इसी ऑपरेशन के बीच तीन स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है इस योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल में विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जाना है।
प्रारंभिक तौर पर धनबाद मंडल के अंतर्गत चयनित सोनभद्र जनपद से रेणुकूट और चोपन स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य किया जाएगा।
यह स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करते हैं इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए लिफ्ट और एक्सीलेटर के अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कानकोर्स, वेटिंग रूम और रिटेल क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं साथ ही यात्रियों के आवागमन प्रस्थान एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।

इस संबंध में सहायक यातायात मण्डल प्रबंधक मोहम्मद कौशीकुल्ला ने जानकारी देते हुए बताया की भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है।
भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए ए पुनर विकसित स्टेशन नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं के प्रतिस्थापन से सुसज्जित होंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नियोजित सुविधाओं में अवांछित रचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच बेहतर प्रकाश व्यवस्था बेहतर परिसंचरण क्षेत्र उन्नत पार्किंग स्थान दिव्यांगजन अनुकूल बुनियादी ढांचा हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन इत्यादि शामिल हैं।

जिसमें की अकेले चोपन रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए 30 करोड़ 90 लाख की राशि प्रस्तावित की गई है।
इस दौरान रेलवे के ईसीआरकेयू चोपन शाखा 1 के सचिव उमेश कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ हर यात्री को बखूबी मिलेगा चोपन स्टेशन की पुरानी तस्वीर आने वाले दिनों में धुंधली हो जाएगी देश के नामी-गिरामी स्टेशनों में चोपन का भी नाम आएगा

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App