सोनभद्र

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक करायी गयी आहूत

सोनभद्र /(अरविंद गुप्ता)

दिनांक- 04-08-2023 को विकास खण्ड म्योरपुर एवम बभनी के ब्लॉक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव द्वारा महिलाओं के संचलित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, स्वाधार गृह,वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, विधवा पुत्री विवाह अनुदान आदि योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए संचालित योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्शरशिप योजना, जनपद में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं व बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल तस्करी व दत्तक ग्रहण के बारे में चर्चा किया गया। जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जिला प्रोवेशन अधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद के सभी ब्लाकों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकें आहुत करायी जा चूंकि है।
ग्राम व वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत कराये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है
उक्त बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी,ग्राम प्रधान,आंगनवाड़ी कार्यतकर्ता व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार