सोनभद्र

फ्लाईओवर पर हो रही जान लेवा दुर्घटनाओं के जिम्मेदार है जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि–राकेश शरण मिश्र

(जिला प्रशासन एवम जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण दुर्घटना से हो रही है मौतें)
(हाईवे और फ्लाईओवर पर जब तक सुरक्षा के सभी मानक पूर्ण ना हो टोल टैक्स वसूली बंद हो)
सोंनभद्र। वरिष्ठ अधिवक्ता/पत्रकार समाज सेवी एवम सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने सोंनभद्र में हो रही दुर्घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवम सोंनभद्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की है। सोंनभद्र में दुर्घटना के कारण हो रही मौतों के पीछे कही ना कही जिला प्रशासन एवम जनप्रतिनिधियों की उदासीनता है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यालय पर फ्लाईओवर एवम हाईवे सपा सरकार के समय ही बना था पर आधा अधूरा बना कर ही परिवहन के लिए खोल दिया गया और मनमाना टोल टैक्स वसूला जाने लगा। कोई भी फ्लाईओवर बनता है तो उस पर दुर्घटना से बचाव के लिए प्रकाश के साथ साथ किनारे किनारे मजबूत रेलिंग की ब्यवस्था की जाती है। जगह जगह मोड़ पर बोर्ड पर घुमाव के चिन्ह अंकित किये जाते हैं और साथ ही फ्लाईओवर या सड़क पर बालू गिट्टी जो ट्रकों द्वारा ओवरलोड ले जाते हुए गिराए जाते हैं उसकी नियमित सफाई की भी ब्यवस्था फ्लाईओवर के संविदी संस्थान को करनी पड़ती है पर इस पर कोई ध्यान नही देता। बरसात के समय जब पानी बरसता है तो फ्लाईओवर की सर्विस रोड से चाहे पैदल, चाहे मोटरसाइकिल चाहे कार से लोग गुजरते हैं उनके ऊपर गन्दा पानी गिरता रहता है। श्री मिश्र ने कहा कि इस संबंध में मेरे द्वारा और कई संस्थाओं द्वारा पूर्व में कई बार पत्र लिखकर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करवाया गया पर किसी ने भी ना तो इस पर ध्यान दिया और ना ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। फ्लाईओवर पर और जनपद के ऊबड़खाबड़ मेंन हाईवे पर जब कोई मौत होती है किसी का बेटा किसी का पति या किसी का पिता मरता है तो कुछ दिनों के लिए जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन कुछ सक्रियता दिखाते हैं और प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करवा कर अपना अपना स्वार्थ सिद्ध करते है। कमोबेश यही हाल चोपन सोन नदी के पुल का भी है। पुराना पुल जर्जर हो चुका है और नया पुल इतना संकरा है कि उस पर भी आये दिन लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।श्री मिश्र ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधियों से एवम जिला प्रशासन सोंनभद्र से मांग करता हूँ कि जब तक सोंनभद्र के सभी फ्लाईओवर पर सुरक्षा के सारे मानक पूरे ना कर लिए जाए और हाइवे पूरी तरह गड्ढा मुक्त ना हो जाये तब तक वाहनों से टोलटैक्स वसूली बंद करवा दे तभी हाइवे बनाने वाली कंपनी हाईवे और फ्लाईओवर के सुरक्षा के आवश्यक मानकों को पूर्ण करेगी। अन्यथा सोंनभद्र के हाईवे पर दुर्घटना के कारण हो रही मौतों की सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App