सोनभद्र

बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्लाक टास्कफोर्स की बैठक हुई संपन्न।

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

बाल व्यापार और उत्पीड़न पर रोक लगाना हम सब की जिम्मेदारी- सुधांशु शेखर शर्मा

दिनांक 28-7-2023 को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के मार्गदर्शन में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में करमा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, महिला शक्ति केंद्र तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयुक्त बैठक आहूत की गयी। बैठक में एजेण्डा बिन्दु पर चर्चा किया गया उसके उपरान्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बाल विवाह पर चर्चा करते हुये कहा किसी लड़की या लड़के की शादी 18 साल की उम्र से पहले होना बाल विवाह कहलाता है। बाल विवाह में औपचारिक विवाह तथा अनौपचारिक संबंध भी आते हैं, जहां 18 साल से कम उम्र के बच्चे शादीशुदा जोड़े की तरह रहते हैं। बाल विवाह, बचपन खत्म कर देता है। बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव

डालता है साथ ही बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्राम स्तर पर जन जन तक पहुंचाया जाए। जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण एवम अनाथ, छोड़ दिए गए बच्चों के गोद दिलाने की प्रक्रिया के बारे में बताया तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में, पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012 के बारे में बताया गया। महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर चर्चा करते हुये कहा गया कि बेटियाँ हर एक क्षेत्र में बराबर की सहभागिता निभा रही है लेकिन फिर भी समाज के कुछ क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण उन्हें वे अधिकार नहीं मिल पाते जो उन्हें मिलने चाहिए, उनके साथ भेदभाव किया जाता है। समाज के कुछ क्षेत्रो में होने वाले इस भेद भाव को दूर करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं दहेज मुक्त जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई गई ।भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकना आदि के बारे मे बताया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनायें जैसे , पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के एवम सभी टोल फ्री नंबर 181,1090,112 ,1098,1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी।। बैठक में, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, सहायक पंचायत अधिकारी अरुण कुमार सिंह ,विंध्यवासिनी मिश्रा (लहरी) ,ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी तथा सम्बन्धित ब्लॉक की महिलाये एवं पुरूष आदि उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App