सोनभद्र

सकारात्मक सोच ही है प्रसन्नता का मूलमंत्र- समिक बसु हिण्डाल्को में हैप्पीनेस विषयक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

(जी.के. मदान)
रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में हैप्पीनेस एंड इमोशनल वेलबींग विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ हिण्डाल्को के सीओओ एन. नागेश के सम्बोधन के साथ हुआ। पहले दिन स्टाफ कैडर के कर्मचारियों, दूसरे दिन मिडिल मैनेजमेंट के अधिकारियों तथा अंतिम दिन महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित इस कार्यशाला में कुल 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मुंबई से आई प्रशिक्षक -लाइफ एवं बिहेवियर कोच देबोलीना दत्ता ने बड़े ही रोचक ढंग से पेशेवर एवं व्यवहारिक जीवन में तनाव मुक्त रहते हुए कैसे निगेटिविटी को दूर कर ग्रोथ माइंडसेट के साथ आगे बढ़ा जाए, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
सत्र के प्रथम दिन श्री नागेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि कंपनी में सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिंता मुक्त रहना होगा। इसके लिए संयमित खान-पान के साथ एक्सरसाइज़ एवं योग को प्राथमिकता देनी होगी। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है इसलिए जरूरी है कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रहा जाए। वहीं अंतिम दिन महिलाओं हेतु आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए हिण्डाल्को के ग्रुप सीएचआरओ समिक बसु ने सत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से मन को शांत व एकाग्रचित रखने, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि करने, कार्यकुशलता बढ़ाने ,जीवन को तनावमुक्त व संयमित रखने में मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस कार्यशाला का आयोजिन किया गया है। उन्होंने सकारात्मकता को ही प्रसन्नता एवं सफलता का मूलमंत्र बताया। इसकी के साथ उन्होंने संस्थान में लागू परिवर्तन, समूह उद्देश्य, शीलिम विषय पर भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
सत्र के दौरान अनेक विषयों पर चर्चा हुई जिसमें- विकास की मानसिकता, मेडिटेशन, एन्जायटी मैनेजमेंट, एंगर मैनेजमेंट, रीज़न बिहाइंड ए हैप्पी लाइफ, वर्क लाइफ बैलेंस, नॉलेज शेयरिंग, लीडरशिप इफेक्टिवनेस, अवेयरनेस बिल्डिंग, इमोशनल इंटेलिजेंसी, कम्युनिकेशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान कई तरह की एक्टिविटी भी कवाई गई जिसे रियल लाइफ प्रॉब्लम्स से जोड़ कर उनके समाधान पर बात की गई। इस अवसर पर एचआर विभाग की वरिष्ठ अधिकारी वनिता वासनिक, परनीत सिंह, हेमराज, प्रीति नायर एवं देवाशीष नायक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App