सोनभद्र

गायब हुई लड़की 7 घंटे के बाद नाटकीय ढंग से हुई बरामद

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत के कोन मोड़ रेलवे गेट से पहले अंग्रेजी शराब की दुकान के पास से आज सुबह लगभग 8:00 बजे लापता हुई नाबालिक लड़की चांदनी कुमारी उम्र लगभग 8 वर्ष को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, एडिशनल एसपी नक्सल त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी मय कांस्टेबल के अथक प्रयास से चांदनी कुमारी को उसी के नाना उमाशंकर पासवान के घर में ही लगभग 7 घंटे के बाद नाटकीय ढंग से बरामद हुआ।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि सुबह लगभग 8:00 बजे नाबालिक लड़की चांदनी कुमारी के नाना उमाशंकर पासवान के द्वारा यह सूचना दिया जाता है कि मेरी नातिन को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने लेकर भाग गया है । साथ ही साथ झारखंड राज्य के डंडई थाना अंतर्गत जरही ग्राम पंचायत निवासी अपने दामाद श्री राम पासवान के ऊपर भी नाबालिक लड़की को लेकर भाग जाने का अंदेशा भी जाहिर किया था
जिस उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन में लगभग 3:00 लापता नाबालिग लड़की चांदनी कुमारी को उसके नाना उमाशंकर पासवान के घर में ही गहनता के साथ जांच करने के दौरान चौकी के नीचे एक फाइबर के टब के अंदर से बरामद किया गया है बरामद करने के बाद लड़की के नाना उमाशंकर पासवान व उसकी मां उषा देवी को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस तरह की नाबालिक लड़की का लापता हो जाना तथा नाटकीय ढंग से उसके नाना के घर से ही नाटकीय ढंग से बरामद हो जाना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान