सोनभद्र

वृहद पौध रोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में हुआ पौध रोपण

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) जय ज्योति इंटर कालेज गुरमा के प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘वृहद पौध रोपण अभियान’ के प्रथम चरण के अंतर्गत आज विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में आम, अमरूद, पीपल, अशोक,नीम, करौंदा,आमला आदि का पौधरोपण किया और पौधों के संरक्षण के सदैव सजग रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही थाना चोपन की ओर से ‘मिशन शक्ति’ के अंर्तगत छात्राओं को किसी भी प्रकार के मानसिक एवं शारीरिक प्रताणना से बचने के लिए आवश्यक ट्रिक एवं महिला हेल्पलाइन का निडर और निःसंकोच होकर प्रयोग करने को कहा गया साथ ही शिकायतकर्ता की गोपनीयता प्रत्येक दशा में बनाए रखने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्र सहित समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App