सोनभद्र

शेषनाथ पाल और शशि भूषण ने मुहर्रम के मद्देनजर मस्जिद और ताजिया स्थल का निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश

अनपरा/सोनभद्र शेषनाथ पाल और शशि भूषण ने मुहर्रम के मद्देनजर मस्जिद और ताजिया स्थल का निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश। मुहर्रम त्योहार पर शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ शेषनाथ पाल ने रेनुसागर चौकी इंचार्ज शशि भूषण यादव के साथ ताजिये के रास्ते और मस्जिदो का निरीक्षण किया तथा ताजिया इकट्ठे होने वाले स्थल का भी अवलोकन किया।

शेषनाथ पाल ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील किया। उन्होने सबसे पहले उन स्थानो को देखा कि जहां ताजियों का रखना सुनिश्चित है। वही यह ताजिया के नेतृत्वकर्ता के बारे मे विस्तार से जानकारी ली गयी। वहा मौजूद मौलाना एवं मजहब के ताजियादारो द्वारा सारी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुये प्रशासन को यथा संभव सहयोग करने की बात कही गयी।

क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि यह निरीक्षण इसलिये किया जा रहा है कि कौन सी ताजिया कहा रखी जायेगी और ताजियो को किस समय उठाकर किस रास्ते दफनाने के लिए ले जाया जायेगा। इन सब बातों को क्लीयर किया जा सके और सभी का रूट चार्ट चार्ट पहले से ही बनाकर सुनिश्चित किया जा सके ताकि मुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार