सोनभद्र

पांच बकायादारों के कनेक्शन कटे एक लाख राजस्व वसूली

बीजपुर(विनोद गुप्त):यूपीपीसीएल उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बिजली बिल बकायेदारों से वसूली अभियान तेज कर दिया गया।दस हजार से ऊपर के बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली अभियान जारी है।इसी क्रम में मंगलवार को बभनी सबस्टेशन से सम्बद्ध महुरिया में लाखो बिजली बिल न जमा करने पर 5 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिये गए तो वहीं के अन्य बकायेदारों से एक लाख रुपये बिल की वसूली कर सरकार के राजस्व खजाने में जमा कराया गया।एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच और बिल जमा कराने की तिथि निश्चित की गई है।उपभोक्ताओं से अपील किया कि सभी लोग बकाया बिजली बिल समय से जमा कर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई अथवा कनेक्शन विच्छेदन की प्रक्रिया से बचें।इस दौरान जेई बभनी बिहारी लाल, जेई नधिरा म्योरपुर महेश कुमार,मनोज जायसवाल,प्रदीप कुमार,प्रिंस,रामेश्वर,श्रवण कुमार सहित अन्य बिभागीय कर्मी मौजूद थे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App