सोनभद्र

भालू के हमले से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) भालू के हमले से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल।कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी जंगल में सोमवार देर शाम की।घायल लछनधारी (55) निवासी घोरिया को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात गंभीर हालत में एम्बुलेंस से भर्ती कराया गया।गांव के कुछ लोगों के साथ लछनधारी कन्हारी जंगल की ओर गया था।सभी देर शाम लौट रहे थे कि नाला के पास झाड़ी में छिपे भालू ने हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गया। साथ में रहे लोग वहां से इधर-उधर जान बचाकर भागे।गांव जाकर लोगों को घटना के बारे में बताया गया और वहां से ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने लछनधारी को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।वहां से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है,उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन