सोनभद्र

सात बार जर्जर तार टूटकर गिरा बिजली आपूर्ति बाधित एक बैल की मौत

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) नधिरा सब स्टेशन के बकरिहवा फीडर मे सात बार तार टूटकर गिरने से पिछले 22 गाँवो की बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। तार टूटने की घटना में शनिवार सुबह चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गयी बैल स्वामी ने बताया कि खेती के मौषम में बैल की मौत से उसके घर मे मातम पसरा है।बार बार जर्जर तार टूटने और उसको जोड़ कर आपूर्ति बहाल करने में लाइनमैन के पसीने छूट गए है। गनीमत रही कि रात होने के कारण कोई बड़ी अप्रिय घटना नही घटी कई बार तार टूटने की घटना से समूची रात और दिन बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है।बताया जाता है कि जरहा सेवकामोड और ग्रामीण इलाके में 11 हजार की चालू लाइन की हालत में तार टूटने से अब तक कई बार बड़ी दुर्घटना घट चुकी है बावजूद बिजली बिभाग कान में तेल डाल कर शो रहा है।बिजली आपूर्ति बदहाल होने से हजारों घरो में पेयजल संकट खड़ा हो गया है।जानकारी लेने के लिए इलाकाई जेई महेश कुमार को फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हों ने फोन उठाना मुनासिब नही समझा जिसके कारण बिभागीय पक्ष नही मिल पाया।इधर ग्राम पंचायत नेमना, जरहा,महुली, रजमिलान,इंजानी,झापर, महरिकला,खम्हरिया,झीलों,पिंडारी,लीलादेवा,सिंदूर,पिपरहर सहित दो दर्जन गांवों में बिजली के अभाव में अंधेरा होने के कारण भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों में कर्मियों के प्रति आक्रोश ब्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान