सोनभद्र

शाहगंज दलित युवक को पीटने चप्पल चटवाने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) सोशल मीडिया व ट्वीटर पर दो वीडियो वायरल हुआ जिसमें विद्युत संविदा कर्मी द्वारा एक व्यक्ति को मारने पीटने व अमानवीय दुर्व्यवहार करने में थाना स्थानीय पर पीड़ित/वादी मुकदमा श्री राजेन्द्र पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम बउवार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 08.07.2023 को ही मु0अ0सं0-60/2023 धारा 323, 504, 506, भादवि व 3(2)5क, 3(1)द, 3(1)ध, 3(1)ड एससी/एसटी एक्ट बनाम संविदा कर्मी लाइन मैन विद्युत विभाग तेजबली सिंह पटेल पुत्र रामधनी सिंह, निवासी ओड़हथा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया । जिसमें आरोपी तेजबली सिंह पटेल उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

*विवेचना से प्रकाश में आये विशेष तथ्य एवं अभियुक्तगण-* उपरोक्त घटना के संबंध में वादी व अन्य गवाहान से बयानात निरीक्षण घटनास्थल आदि से यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त घटना में आरोपी तेजबली सिंह पटेल के साथ अजय पटेल पुत्र विजेन्द्र व रवि यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासीगण कोटवा राजपुर, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर मारपीट करते हुये वीडियो बनाया गया व वायरल किया गया । इसके अतिरिक्त बालडीह गांव निवासी विश्राम विश्वकर्मा पुत्र रघुनाथ द्वारा फोन करके उपरोक्त तीनो व्यक्तियों को बुलाकर घटना कारित करने में सहयोग किया गया । आरोपी तेजबली व उसके साथी अजय पटेल ओर रवि यादव द्वारा वादी को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये वादी के 2200 रुपये भी लिये गये ततक्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 386, 355, 120बी भादवि व 3(2)5, 3(1)क एससी/एसटी एक्ट व 67 आईटी एक्ट की भी वृद्धि की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. अजय पटेल पुत्र विजेन्द्र, निवासी ग्राम कोटवा राजपुर, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. रवि यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, निवासी ग्राम कोटवा राजपुर, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
03. विश्राम विश्वकर्मा पुत्र रघुनाथ, निवासी बालडीह, थाना शाहगंज, जपनद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-* तीन अदद मोबाइल, दो अदद मोटर साइकिल व 2200 रुपये ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक केदार नाथ मौर्य, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. उ0नि0 कुँवर सिंह, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
03. हे0का0 अनुप सिंह, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
04. का0 शंकर यादव, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
05. का0 रामनिवास यादव, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
06. का0 रामेश्वर प्रसाद, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Download App