सोनभद्र

थाना समाधान दिवस मे 29 प्रार्थना पत्रों में से 6 का हुआ निस्तारण।

चोपन/सोनभद्र गुड्डू मिश्रा

शनिवार को थाना समाधान दिवस पर ओबरा तहसीलदार सुशील कुमार,सीओ सिटी राहुल पाण्डेय व थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने शनिवार को स्थानीय थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर समस्याओं को सुना। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कुल 29 मामले आए जिसमे से पुलिस विभाग से सम्बंधित 03 मामलो का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया।वहीं राजस्व विभाग से सम्बंधित 26मामले में से 03 का निस्तारण किया गया बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। वहीं अधिकारी द्वय ने कहा कि समाधान दिवस का आयोजन आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ही किया जाता है। अधिक से अधिक पीड़ित लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व कर्मी व फरियादी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार