सोनभद्र

राज्यमंत्री ने गोताखोरों और नाविकों को दी सौगात, बांटी सेफ्टी किट

चोपन। सोनभद्र गुड्डू मिश्रा

स्थानीय नगर पंचायत परिसर में शनिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के साथ नगर के 15 नाविकों एवं 5 गोताखोरो को सेफ्टी किट का वितरण किया। इस किट में लाइफ जैकेट, लाइफ ट्यूब, पतवार, रस्सी, लंबा बांस, टॉर्च व प्राथमिक चिकित्सा किटें वितरित की। इस दौरान राज्यमंत्री ने नाविकों और गोताखोरों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में नदियों में बाढ़ के समय स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बाढ़ के दौरान होने वाले हादसे में ये लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगाकर लोगों को बचाते है। बिना लाइफ जैकेट और सेफ्टी उपकरणों के गोतोखोर और नाविक लोगों की जान बचाते समय खुद ही जान गवां बैठते हैं। ऐसे में सरकार ने जोखिम भरे कार्यों में लगे गोताखोरों और नाविकों के लिए बड़े फैसले लिए है। इसी के तहत उन्हें यह सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जा रही है जो उनके लिए काफी मददगार साबित होगी।चेयरमैन उस्मान अली ने नाविक और गोताखोरों को सेफ्टी किट में उपलब्ध सामग्री का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान आमजन की सुरक्षा में गोताखोर व नाविक अहम भूमिका निभाते हैं, यह समाज के सजग प्रहरी हैं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह,तहसीलदार सुशील कुमार,निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष साहनी,जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, आपदा अधिकारी पवन शुक्ला, लिपिक अंकित पाण्डेय,लवकुश भारती, फूलचंद चौधरी,घनश्याम चौधरी, विजय शाहनी,रामनरेश चौधरी,उमेश पटेल,तीर्थराज शुक्ला, मुन्नर साहनी, आपदा मित्र इत्यादि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान