सोनभद्र

अनपरा मे वृक्षारोपण कर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा एक वृक्ष सौ पुत्र के समान

अनपरा/सोनभद्र आज अनपरा थाना परिसर मे क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल,अनपरा एसएचओ शेषनाथ पाल और रेनुसागर चौकी इंचार्ज शशि भूषण यादव के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा के ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचाने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ पौधे से पर्यावरण संतुलित होता है। उन्होने लोगो से घर के आसपास पौधरोपण करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते है। हमे प्राकृतिक संसाधनो व पेड़ो की रक्षा सुरक्षा करने के साथ साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

अनपरा एसएचओ शेषनाथ पाल ने कहा कि पेड़ हमे हमेशा झुककर अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देते है। कोई भी वृक्ष धूप तपकर दूसरो को छाव देता है। पौधे लगा कर इसकी रक्षा करना अहम बात है। हर किसी को पेड़ लगाना चाहिए। वृक्षारोपण करने के साथ साथ पौधो को बचाए रखने के लिए उनकी उचित देखभाल व समय समय पर सिचाई भी आवश्यक रूप से की जानी चाहिये।

रेनुसागर चौकी इंचार्ज शशि भूषण यादव ने कहा कि पेड़ पौधे हमें शुद्ध वायु देते है। पौधें मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीवों के जीने का भी सहारा हैं। बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पे तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार