सोनभद्र

हिंडालको की छवि को धूमिल करने की हो रही है कोशिश

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को का इतिहास हमेशा से पारिवारिक मूल्यों का रहा है। इस संस्थान की बीते कुछ दिनों से छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। और यह से सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है।हाल ही में हुई हॉस्पिटल में ऐ.सी वायर की चोरी के संबंध में सफाईकर्मी के साथ पूछताछ के दौरान हाथापाई की घटना पर कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की फिराक में हैं। जबकि सफाईकर्मी का स्पष्ट तौर पर कहना है कि हाथापाई का मामला उससे पूछताछ के दौरान हुई गहमगामी का हिस्सा था न कि किसी पूर्वाग्रह या उद्देश्य से प्रेरित।
बावजूद इसके कंपनी प्रबंधन सफाईकर्मी से मारपीट के कथित मामले में सख्त एक्शन लिया है और आरोपितों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक जिन्होंने गलत किया है कंपनी प्रबंधन उनके साथ कभी नहीं खड़ी हो सकती न कभी अपने उसूलों से समझौता करेगी।
बल्कि हिण्डाल्को के आदर्शों से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाइएगा। कंपनी द्वारा कथित पीड़ित व्यक्ति को मुफ्त इलाज, बेहतर उपचार के साथ सभी सुविधायें दे रहीं है। मामले को लेकर आंतरिक समिति सघन जाच कर रही है। पीड़ित के मुताबिक लोग उसके निजी मामले में राजनीति कर रहे है जिससे उसको कोई लेना देना नहीं है। उसके साथ हुई किसी भी ज्यादती पर कंपनी प्रबंधन आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। हिण्डाल्को है तो रेनुकूट है। कितने परिवार यहां से अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। हर छोटी से छोटी सुविधाएं सिर्फ कर्मचारियों के लिए नहीं अपितु हमारे कैंपस से बाहर रहने वलवले परिवारों के लिए भी हैं। कृपया इसे राजनीति का अड्डा न बनाएं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार