सोनभद्र

आतंक का पर्याय बना पशु तस्कर अपने साथियों समेत गिरफ्तार क्षेत्र के लोगों ने जताई खुशी

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के सख्ती के बाद पशु तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया हैl बुधवार कि सुबह माची थाना अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गयाl
माची थाना क्षेत्र के पनौरा गांव निवासी पीर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय निजामुद्दीन, अफरोज उर्फ डब्ल्यू पुत्र पीर मोहम्मद,राजेश चेरो पुत्र शिव कुमार, रोवन चेरो पुत्र शनिश्चर चेरो, लंबे समय से पशु तस्करी में लिप्त बताए गए, इसमेंपीर मोहम्मद गैंग का सरगना बताया गयाl क्षेत्र के लोगों के मुताबिक पुलिस रिकॉर्ड में इसकी छवि व आम शोहरत ठीक नहीं बताई गई, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह धन कमाने की लालसा में पशु तस्करी का कृत्य करता है और लोगों में भय फैलाता हैl
मई माह में पुलिस ने इसे गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया था माची थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर आज सुबह दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लियाl गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेश सिंह,फिरोज आलम,मेहताब आलम, व कांस्टेबल रामवृक्ष यादव शामिल रहेl ज्ञात हो कि 9 जून को रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में पशु तस्करों की गाड़ी से हेड कांस्टेबल संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी मौत वाराणसी में उपचार के दौरान हो गई, उसके बाद से जनपद पुलिस पशु तस्करों को लेकर काफी गंभीर है और उनके खिलाफ अभियान चलाई हुई हैl
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानो पर पशु तस्करों को गिरफ्तार करने व इस धंधे पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही हैl

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार