सोनभद्र

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता भेष में गैर अधिवक्ताओ का प्रवेश हो वर्जित–राकेश शरण मिश्र

(सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के अधिवक्ताओ से किया अपील)

सोंनभद्र/। (अरविंद गुप्ता)

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता संघों से अपील किया है कि वो कोर्ट परिसर सहित सभी जनपद व सत्र न्यायालय एवम तहसील परिसर में एडवोकेट ड्रेस में घूम रहे ब्यक्तियो को चिन्हित कर उन्हें परिसर से बाहर करने हेतु कड़ा रुख अख्तियार करे। उन्होंने कहा है कि बिना ला की डिग्री लिए और बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हुए बिना आज हजारों ब्यक्ति अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं जिससे अधिवक्ताओ का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही ऐसे गैर अधिवक्ताओ के द्वारा विधि विरोधी कृत्यों के कारण अधिवक्ताओ को छवि धूमिल हो रही है। श्री मिश्र ने प्रदेश के अधिवक्ता समाज से अपील करते हुए कहा है कि बार संघों के साथ साथ प्रत्येक अधिवक्ता साथियो की जिम्मेदारी है कि वो भी अपने आस पास कार्य करने वाले ऐसे गैर अधिवक्ताओ की पहचान करके उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करना सुनिश्चित करें।श्री मिश्र ने कहा कि छद्म वेश में कार्य करना कानूनी अपराध है और ऐसा अपराध करने वाले किसी भी ब्यक्तियो के साथ कोई नरमी।रखना अपना नुकसान करना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान