सोनभद्र

पहली ही बारिश में जल जमाव से ग्रामीण हुए परेशान कच्चा मकान गिरने के कगार पर

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करवनियां (लिलारी) मे विकास का पोल खोलता पहली बरसात का पानी (लिलारी) मे बीती रात बरसात होने से ग्रामीणों में निवास करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहां के लोगों ने बताया कि बारिश होने की वजह से गली में पानी भर जा रहा है और पानी का निकासी ना होने के कारण मिट्टी से बना कच्चा का मकान गिरने के कगार पर आ गया है अगर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो दोनों तरफ से कच्चा मकान गिरकर ध्वस्त हो जाएगा क्षेत्र पंचायत सदस्य करवनिया सुशीला देवी प्रतिनिधि श्यामू बिंद ने बताया कि गांव में आने जाने के लिए पतली गलियों में इंटरलॉकिंग की व्यवस्था नहीं की गई है और ना ही गली की मरम्मत की गई है जो की बारिश के मौसम में बरसात होने पर पानी निकल सके पहली ही बारिश में गलियों में पानी जमा हुआ है इसी गली में पानी मेंसे लोगों को आना जाना पड़ रहा है और बरसात के मौसम में पानी भरा हुआ है तो इस गली में गली के दोनों तरफ घरों को काफी नुकसान पहुंचा रही है और कभी भी कच्चा का बना हुआ मकान गिर सकता है कच्चा का मकान गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जीन मकान स्वामियों का कच्चा का मकान बरसात के पानी से गिर जाएगा तो उनके रहने के लिए गांव के दूसरे के घरों का सहारा लेना पड़ेगा अपने मकान से लोग बेघर हो जाएंगे उनका कहना है कि तत्काल रोड को बनाया जाए व पानी निकासी के लिए नाली का भी निर्माण किया जाए जिससे कि घरों में घुसने वाला पानी नाली के सहारे बाहर निकल सके ग्रामीणों योगेश, ओम प्रकाश, अश्विनी कुमार, विजय बहादुर, छोटेलाल ,अंशु कुमार आदि ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान