सोनभद्र

ब्लाक परिसर में मंत्री ने कराए योगासन, कहा मन आत्मा बुद्धि शरीर को जोड़ता है योग

चोपन/ सोनभद्र – (गुड्डू मिश्रा)

आज देश भर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय ब्लाक परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने शिरकत की। मंत्री के साथ ब्लाक प्रमुख लीला देवी गौड़,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, चेयरमैन उस्मान अली,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह व वीडियो शुभम बर्नवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगो ने सर्वप्रथम पं दीनदयाल उपाध्याय एवं पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक धनेश जी ने सभी को योग प्राणायाम कराया| वहीं अपने संबोधन में समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि योग आज हमारे जीवन का एक अंग हो चुका है। आगे कहा की 2014 में नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसको रिकॉर्ड मार्जिन के साथ सभी देशों ने समर्थन दिया था और तब से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख ने कहा की योग हमारे मन, आत्मा, बुद्धि और शरीर को जोड़ता है। यह विधा दुनिया को सुख शांति से जीने की कला सिखाती है और किस तरीके से एक सुखद जीवन जिया जाए, एक बैलेंस जिंदगी के साथ जीने का तरीका भी बताता है। संजीव तिवारी ने कहा कि योग मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है। उस्मान अली ने कहा कि आज देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है, जो बताता है कि इससे जीवन में कितना बदलाव आता है। सुनील सिंह ने कहा कि योग करने से जीवन सुखद और स्वस्थ रहता है। लोगों को योग में अपने आप को शामिल करना चाहिए। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर जीना चाहिए। योग प्रशिक्षक धनेश जी ने योग के मानव जीवन में महत्व को बताते हुए विधिवत योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, एडीओ पंचायत अजय सिंह, रंगबहादूर यादव, मुजीब आलम, मनोज चौबे, मोना दास, अरविंद दुबे, धर्मेंद्र जायसवाल, घनश्याम चौधरी, सच्चिदानंद रवानी, अनीश अहमद, गुड्डू सिंह गोंड़, मयंक सिंह, विकास सिंह छोटकू, कामेश्वर विश्वकर्मा , हिमांशु प्रियदर्शी सहित आसपास के नगरवासी योग पखवाड़े में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
Download App